फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहाने के विवाद में युवक से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

Sun, 31 May 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव का मामला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर गांव में पंपिंगसेट के पानी में नहाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि दो लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपियों महेंद्र उर्फ चीनक और अश्वनी उर्फ राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाथनगर निवासी दुर्गेश कुमार ने महुली थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह घर जा रहा था। घर के पीछे स्थित बाग के पास वह महेंद्र उर्फ चीनक के खेत में चल रहे पंपिंगसेट के पानी में नहाने लगा। आरोप है कि, इसी दौरान महेंद्र उर्फ चीनक और अश्वनी उर्फ राज उसे गाली देने लगे। दुर्गेश का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी।आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह किसी तरह से बचकर भाग निकला।
विज्ञापन

एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्गेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें