फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: सहेली के घर लखनऊ से आई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर फाड़े कपड़े और की हाथापाई

Mon, 09 Aug 2021 11:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

खलीलाबाद से सामान खरीद कर सहेली के साथ जाते दौरान आरोपियों की घटना, विरोध पर युवती के कपड़े फाड़े और की हाथापाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में सहेली के घर जन्म दिन के कार्यक्रम में लखनऊ से खलीलाबाद आई एक युवती से दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने छेड़खानी की। विरोध पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए और हाथापाई की। इस दौरान युवती के हाथ से अंगूठी भी गिर गई। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित युवती ने ररिववार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुुरू की।

विज्ञापन


लखनऊ की रहने वाली युवती का आरोप है कि वह छह अगस्त को अपनी सहेली के घर जन्म दिवस पर कोतवाली क्षेत्र में आई थी। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह खलीलाबाद से जरूरी सामान लेकर सहेली के साथ उसके घर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में कुछ लोग खड़े थे।

आरोप है कि लोग अभद्र टिप्पणी किए। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ कर मरोड़ दिए। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिए। धमकी दी कि उसके साथ ऐसा गलत काम कर देंगे कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। शोर करने पर लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किए। उसने डॉयल 112 नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले लोग हाथापाई की थी। उसी बीच उसके हाथ से अंगूठी गिर गई। अभद्रता करने वालों में से एक शख्स की पहचान गिरजाशंकर के रूप की गई है। रविवार को अपनी सहेली के साथ पीड़ित युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में गिरजाशंकर व कुछ अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें