फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भोतहा घाट पर सरयू में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Fri, 16 May 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सौरभ की फाइल
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के भोतहा घाट पर शुक्रवार की दोपहर सरयू में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत युवक भोतहा गांव का निवासी था और अपने साथियों के साथ नदी में स्नान करने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोतहा गांव निवासी सौरभ (20) पुत्र सुबास शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ निकट सरयू नदी में स्नान करने गया था।
स्नान करते समय सौरभ गहरे पानी में डूबने लगा। नदी में स्नान कर रहे अन्य साथियों ने शोर मचाया तो लोग बचाव करने के लिए पहुंचते तबतक सौरभ नदी में डूब गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर युवक के परिजन और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
नदी में डूबे युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज बीन शुरू कर दी गई। थोड़ी देर में युवक को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी हैंसर ले गए।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर धनघटा के तहसीलदार योगेन्द्र पांडेय भी अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों से बात करके उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
घर में सबसे छोटा था सौरभ : सुबास की दो संतानों में सौरभ सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
उसकी मां बोदामा देवी के साथ ही अन्य परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। सुबास रो-रोकर कह रहा था कि उसकी दुनिया ही उजड़ गई है। अब वह जीकर क्या करेगा। उसकी मौत से गांव में भी मातम का माहौल दिख रहा था।
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार ने ली घटना की जानकारी : इस मामले की जानकारी होने के बाद तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र पांडेय तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर पहुंचे।
वहां पर जाकर उन्होंने परिवार के लोगों से बात की। साथ ही आवश्यक कार्रवाई पूरी कराकर शव को पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें