फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दावत के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, पांच पर केस दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने घर से थोड़ी दूर पर दावत के बहाने बुलाकर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी गौरी बाजार ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या एवं दलित एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम करमाजितपुर के देवी टोला निवासी सिंटू कन्नौजिया (26) पुत्र गिरिश कन्नौजिया को सोमवार की रात गांव और पड़ोस के ही कुछ युवक घर से कुछ दूरी पर दावत में ले गए। वहां पहुंचते ही सिंटू पर हमला कर दिए।
मृतक की मां शकुंतला देवी का आरोप है कि लाठी-डंडा और राॅड से सिंटू को पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे गौरी बाजार सीएचसी ले गए, गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां शकुंतला देवी की तहरीर पर रामप्रवेश निषाद पुत्र केशव निषाद, गंगासागर निषाद पुत्र मदन निषाद, विक्रम निषाद पुत्र परमहंस निषाद निवासीगण ग्राम भटौली बुजुर्ग, मोनू निषाद पुत्र सरदार निषाद ग्राम छितहीं बाजार रामलक्षन रुद्रपुर, मिट्ठू निषाद पुत्र अमर निषाद ग्राम वीरवां थाना गौरी बाजार के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। सीओ रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें