फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मगहर में रोका, लगा जाम

विज्ञापन
 जानकारी देते कांग्रेस के प्रेदश अध्यक्ष अजय राय।
विज्ञापन
मगहर। बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत के बाद अंतिम संस्कार में गोरखपुर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह को कोतवाली पुलिस ने मगहर पुल के पास रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष दूसरे वाहन से सहजनवां के लिए रवाना हो गए। इस दौरान करीब 30 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवाेर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बेहोश हो गए थे जबकि गोरखपुर में सहजनवां के देईपार गांव निवासी प्रभात पांडेय की पुलिस की धक्का-मुक्की के बीच मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने व मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सहजनवां जा रहे थे। जिला पुलिस प्रशासन ने मगहर चौकी के सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने हाइवे पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट उनके वाहन को रोक दिया। पन्द्रह से बीस मिनट तक प्रदेश अध्यक्ष ने जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। उसके बाद मौके से सीओ सदर अजीत चौहान व कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने भी मोर्चा संभाला और कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच लगभग पन्द्रह मिनट नोकझोंक हुई। इस उसके बाद मौका पाकर प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता पैदल कुछ दूर जाने के बाद दूसरे वाहन से मगहर कस्बे के अंदर से होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें