फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में युवक को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। स्थानीय निवासी युवक पर घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने और डॉक्टरी जांच कराने के बजाय, उल्टे उसके ही परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से जान की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


धनघटा निवासी अनुज सिंह का 10 अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति के साथ भूसा बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों में थाने पर सुलह-समझौता हो गया। पीड़ित अनुज सिंह का आरोप है कि उस व्यक्ति का बेटा जो आजमगढ़ में यातायात पुलिस में तैनात है, उसी रंजिश को मन में पाले हुए था।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 15 मई की शाम करीब 6:00 बजे वह कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अनुज खेत जोतकर ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिले के पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र सौंपकर मांग की है कि उसका तत्काल सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया जाए और दोषी हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें