फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर की दीवार गिरने से युवक की मौत, मलबा हटाते समय मिला शव

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के सोनडीहा गांव में घर की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसके मृत्यु की जानकारी देर शाम उस समय हुई जब घर के लोग मलबा हटा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के बेलघाट कस्बे का निवासी 24 वर्षीय सोनू शर्मा पुत्र बलजीत के माता पिता नहीं थे। वह धनघटा थानाक्षेत्र के सोनडीहा गांव में अपनी बहन नीलम शर्मा पत्नी सोमनाथ शर्मा के घर रहता था। बुधवार की सुबह 10:30 बजे के करीब अचानक आंधी आ गई। इस आंधी में उसकी बहन के घर की दीवार गिर गई। इसके बाद उसके परिवार के लोग अपने काम में जुट गए। शाम को घर के लोग मलबा हटा रहे थे। मलबा हटाने के दौरान रात 7:30 बजे के करीब अचानक मलबे के नीचे दबी हुई सोनू की पैंट देखी गई।
इसके बाद लोगों ने तेजी से मलबा हटाया, लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनू दो भाई और एक बहन थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत के बाद सोनू बहन नीलम के यहां ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें