धनघटा/महुली। महुली थाना क्षेत्र के सिकटहा पुल के निकट से बुधवार को पुलिस ने छापेमारी करके पच्चीस हजार रुपये के इनामी राशिद को तमंचा और 315 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाने में दो मुकदमा पहले से ही दर्ज है।
एसओ रजनीश राय ने बताया कि बुधवार को पुलिस गश्त पर थी। सूचना मिली कि सिकटहा पुल के निकट एक युवक संदिग्ध परिस्थियों में खड़ा है। घेराबंदी करके उसे दबोचा गया। जामा तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक अदद कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम राशिद पुत्र मकसूद निवासी छितही का रहने वाला है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। एसओ ने बताया कि राशिद पुत्र मकसूद के खिलाफ पूर्व में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत दो अन्य मुकदमें दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी की तरफ से पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमेश कुमार मिश्र, नागेन्द्र, हेड कांस्टेबल सम्स तबरेज आलम,कांस्टेबल अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।