फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम संबंध में बाधक बनने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर दे दी जान
विज्ञापन

- बीए में पढ़ती थी युवती, घटना से सदमे में परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के प्रेम संबंध में परिजन बाधक बने तो सोमवार देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल में भी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार दिल्ली में निवास करता था। परिवार के मुखिया की तबीयत खराब हुई तो चार माह पहले वह परिवार के साथ गांव आ गए। उनके दो पुत्रियों में से 20 वर्षीय छोटी पुत्री बीए में पढ़ती है। छोटी पुत्री का गांव में किसी युवक से प्रेम संबंध हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों ने सोमवार शाम युवती को समझा-बुझाकर डांट फटकार लगाया। उसके कुछ ही देर बाद युवती घर में पहुंची और थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन लेकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। युवती का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ विनय पाठक ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने सूचना दिया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। वैसे इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें