फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा नदी में स्नान करने के दौरान डूबा युवक
विज्ञापन

अपने बुआ के घर गया था धीरज, बेटे की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बृहस्पतिवार को गायघाट दक्षिणी गांव के पास घाघरा नदी में स्नान करते समय एक किशोर डूब गया। साथ में स्नान करने गए बालकों ने शोर मचाया तो आसपास के गांव के लोग जुट गए। स्थानीय गोताखोरों ने सुबह से शाम तक नदी में डूबे युवक की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजन बेटे की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनिकापार गांव निवासी 17 वर्षीय धीरज पुत्र रामजीत गायघाट दक्षिणी गांव निवासी अपने फूफा राधेश्याम के घर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे वह गायघाट दक्षिणी के तीन लड़कों के साथ घाघरा नदी में स्नान करने गया था। उसके साथ स्नान करने गए बालकों ने बताया कि नहाते समय धीरज गहरे पानी में चला गया और डूब कर लापता हो गया। बालकों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। नदी में डूबे किशोर धीरज की तलाश स्थानीय गोताखोर देर शाम तक करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन के जरिए डूबे हुए किशोर की तलाश के लिए गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें