फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को पीटा
विज्ञापन

उलाहना देने गए पीड़ितों परिजनों के साथ भी की मारपीट
दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिए। उलाहना देने गए किशोरी के परिजनों के साथ भी आरोपियों के घर के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दो महिलाओं समेत चार के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार की शाम 17 वर्षीय किशोरी अपने खेत में गोबर की खाद फेंकने गई थी। खाद फेंक कर जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव निवासी दो युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल करके भाग निकले। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिवार के लोग आरोपियों के घर उलाहना लेकर गए। जहां आरोपियों के परिजन उनको भी मारे-पीटे। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस चौकी पौली पर दी तो पुलिस मामले में लीपापोती करने लगी। शनिवार की सुबह पीड़ित किशोरी के पिता धनघटा थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़, व मारने-पीटने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें