धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बच्चों की मां के प्रेमी संग चले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है वह अपने साथ दो बच्चों को भी ले गई है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने से पुलिस ने तत्परता दिखाई और पीड़ित पति की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को बगल के गांव का रहने वाला दूसरे संप्रदाय का युवक 22 दिसंबर को भगा ले गया। पीड़ित पति बाहर रहकर मजदूरी करके भरण पोषण के लिए पैसा भेजता था वह बाहर ही था कि उसकी पत्नी और प्रेमी घर छोड़कर कहीं फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों को भी साथ में ले गई है। सूचना पर पति घर आया और मुकामी थाने पर घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। रविवार को धर्मसिंहवा पुलिस में पीड़ित पति के तहरीर पर आरोपी अनीश के खिलाफ पीड़ित की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।