फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्वाचन नामावली की विसंगति दूर करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Dec 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की अनन्तिम निर्वाचक नामावलियों की विसंगतियों को दूर कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली 16 स्तंभों में तैयार की गई है। जिसमें स्तंभ पांच आंशिक पूर्ण है। ग्राम का नाम अंकित है, लेकिन पोस्ट का नाम अपूर्ण है, जबकि स्तंभ आठ भी अपूर्ण है। वर्तमान में शिक्षक किस विद्यालय में कार्यरत है, इसका विवरण नहीं दिया गया है। इसी प्रकार अन्य स्तंभों में भी कई त्रुटियां है, जिसे दूर कराए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें