फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में ईंट भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन

कौड़िया स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था बलिया का रहने वाला बुद्धू
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के कौड़िया स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की शनिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि डॉयल 112 नंबर पर सूचना मिली कि कौड़िया में स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो टीनशेड में शव पड़ा था। मृतक 55 वर्षीय हीरा पुत्र बुद्धू केसरीपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया का निवासी था। पूछताछ में भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि हीरा शराब पीने का आदी था। उसे दमा की बीमारी हो गई थी। शुक्रवार की शाम को हीरा शराब पीकर आया और सो गया था। शनिवार की सुबह सोकर उठा और नाश्ता किया। उसके शरीर में दर्द हो रहा था। नजदीक से एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने बताया कि अभी यह नशे में है। उसे बाद में दवा देंगे। उसके कुछ ही देर बाद साथ रहने वाले लोगों ने उसे भोजन करने के लिए जगाने की कोशिश की तो नहीं उठा। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें