फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआर इंटर कॉलेज की चार टीमों को ए ग्रेड

Fri, 29 Nov 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड रैली का समापन
विज्ञापन

- तीनों तहसीलों की 26 टीमों ने किया प्रतिभाग
मगहर। संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्काउट-गाइड रैली का का समापन हुआ। इस दौरान एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद की चार टीमों को ए ग्रेड, मौलाना आजाद खलीलाबाद की दो टीमों को ए ग्रेड, संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज काॅलेज की टीम को ए ग्रेड मिला।
डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि स्काउट-गाइड ने अनुशासन के साथ शानदार कार्यक्रम पेश किया है, जो कुछ युवाओं ने सीखा है वे अपने जीवन में अवश्य उतारें, जिससे समाज में एक अच्छा मैसेज पहुंचे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डाॅक्टर सबीहा मुमताज ने कहा कि जो कुछ सीखें हैं, उसे अपने घर व स्कूल जाकर लोगों को प्रेरित करें। वहीं जिला स्काउट-गाइड कोषाध्यक्ष ध्रुवचन्द पाठक ने कहा कि स्काउट गाइड विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है, जिससे युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। महंत विचारदास ने कहा कि प्रशिक्षित स्काउट गाइड में सर्वधर्म समभाव, प्रेम, आपसी सौहार्द की भावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला स्काउट कमिश्नर प्रधानाचार्य डाॅक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय रैली में तीनों तहसीलों के 26 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद की चार टीमों को ए ग्रेड, मौलाना आजाद खलीलाबाद की दो टीमों को ए ग्रेड, संतकबीर आचार्य राम विलास इन्टर काॅलेज की टीम को ए ग्रेड मिला। वहीं नेताजी सुभाष चंद बोस इंटर काॅलेज मेंहदूरपार की टीम को ए ग्रेड, जगत गुरु इंटर काॅलेज मेंहदावल को ए ग्रेड, बेनीमाधव इंटर काॅलेज बखिरा को ए ग्रेड, सिहरीकर की टीम ने ए ग्रेड हासिल किया, जबकि इंटर काॅलेज भदांह और डीएवी इंटर काॅलेज मेंहदावल की टीम को बी ग्रेड मिला। सभी विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रवि श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य निशा यादव, अभिषेक सिंह, जिला संगठन आयुक्त रमेश यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड बबिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें