फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण के संचालित तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर व पैथोलॉजी सील

Thu, 28 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां । अपर सीएमओ डॉ. राम रतन की टीम ने बृहस्पतिवार को सेमरियावां क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान सेमरियावां में सीएचसी से कुछ दूरी पर स्थित तीन पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर को नियम विरुद्ध संचालित पाए जाने पर सील कर दिया। इस बीच कई संचालक सेंटर बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र में सेमरियावां, दुधारा, नव्वागांव, टेमा रहमत, बाघनगर आदि प्रमुख बाजारों व कस्बों में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर की भरमार है। सीएचसी से कुछ दूरी पर कई सेंटर संचालित है। इन सेंटर पर बिना टेक्नीशियन के अल्ट्रासाउंड व जांच की जाती है। सेंटर के कर्मी सीएचसी में जाकर मरीजों को जांच के लिए बहला फुसलाकर लाते हैं।
बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ डॉ. राम रतन के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओ डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, महामारी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुबारक, आदि की टीम ने सेमरियावां कस्बा में सीएचसी से कुछ दूरी पर संचालित उजियार डायग्नोस्टिक, पल्स डायग्नोस्टिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर और सेज पैथोलॉजी सेंटर की जांच की। सेंटर संचालन कोई वैध कागजात मौके पर नहीं दिखा सके। ऐसे में तीनों सेंटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राम रतन ने बताया कि सीएचसी का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उपस्थित पंजिका पर कई स्वास्थ्य कर्मी कई दिनों से हस्ताक्षर नही किए हैं।
विज्ञापन

उपस्थित पंजिका पर प्रश्नचिह्न लगा कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान डॉ. जावेद अख्तर, आईओ कौसर खान, फार्मासिस्ट अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें