फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिनदहाड़े घर में युवती को बंधक बनाकर लूटपाट

Sat, 13 Sep 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अमावा गांव में लूट के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अमावां गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवती को बेहोश कर बंधक बनाकर घर में रखा नकदी समेत जेवरात उठा ले गए। घटना के समय युवती घर में अकेली थी पड़ोस के लोगों ने परिजनों तथा पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अमावां निवासी नाजरीन (19) पुत्री गुलहुसैन शनिवार को अपने घर पर अकेली थी। परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे। सुबह 10 बजे के करीब वह घर के अंदर झाडू लगा रही थी। युवती के मुताबिक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश मुंह बांधकर उसके घर पर पहुंचे तथा उसके सिर पर मटका पटक दिया। जिसके चलते वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि बदमाशों ने पूरे घर के कमरों का ताला तोड़कर गुल्लक और नकदी समेत तमाम कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घर के आसपास मौजूद लोगों को कुछ अंदेशा होने पर पहुंचे तो देखा की घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा नाजरीन बेहोश थी। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए नाजरीन को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी सुशील कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से घटना क्रम जानने के बाद पूरे मामले में खुलासे के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दिया। घायल युवती के भाई मोहम्मद सलमान ने बताया कि बहन को कुछ होश आने पर बताया कि तीन लोग मास्क लगाकर आए थे और उसे किसी चीज से मारा जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद गुल्लक और जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें