फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
किसान की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रोसया बाजार/संतकबीरनगर। सोमवार रात छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत में गए धनघटा क्षेत्र के बगहिया गांव निवासी किसान की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मंगलवार को पंचायत भवन के कमरे में उसकी लाश मिली। सूचना पर पीड़ित परिजनों के साथ लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, वैसे किसान की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

पीड़ित पत्नी भानमती ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पति भालचंद यादव सोमवार रात नौ बजे छुट्टा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत की रखवाली करने घर से निकले थे और लौटे नहीं। मंगलवार सुबह बगल के गांव बछईपुर से संदेश आया कि उसके पति भालचंद की लाश पंचायत भवन के बरामदे में पड़ी है। जानकारी होने के बाद परिजन वहां पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ थी। पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर किसी ने पंचायत भवन में शव रख दिया है। जबकि बछईपुर चौराहे पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे एक साइकिल के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी थी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि भालचंद गिरे हुए थे। मुंह से झांग निकल रहा था। जिससे मौजूद लोगों ने उनको पंचायत भवन में एक चारपाई पर लेटा दिया। जिसकी सूचना वहीं के लोगों ने उनके घर जाकर परिवार वालों को दी, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जहां कुछ लोग इसे सामान्य मौत मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग संदिग्ध बता रहे हैं। यहां तक की कुछ लोग इसे जहरखुरानी भी बता रहे हैं। मौके पर पहुंचे पौली चौकी प्रभारी दीपक कुमार दुबे ने जानकारी जुटाई। एसओ विनय पाठक ने बताया कि पुलिस हकीकत की जांच कर रही है। वैसे पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें