फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएड की परीक्षा में दबोचा गया एक नकलची

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा शुक्रवार को जिले के छह केंद्रों पर संपन्न हुई। गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय में एक परीक्षार्थी को नकल करते दबोचा गया।
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जिसमे 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं। इन केंद्रों में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल हैं। संवाद

छह के आधार कार्ड बने, चार का संशोधन

संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद में आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इस शिविर के दौरान छह बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। वहीं चार बच्चों के आधार कार्ड में संशोधन किया गया। बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए निरंतर शिविर का आयोजन बीआरसी खलीलाबाद में किया जाता है। ताकि आधार कार्ड बनाए जा सकें और संशोधन भी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें