फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बिहार के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बिहार के मजदूर की मौत
विज्ञापन

भतीजे के साथ एक महीने पूर्व खलीलाबाद आया था
ताड़ी उतारने का करता था काम
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास पर सोमवार देर शाम बाइक की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भतीजे ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस आए परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर क्षेत्र के सातनपुर निवासी 40 वर्षीय भोला पुत्र कुनाई महतो अपने भतीजे संजय महतो के साथ एक महीने पूर्व खलीलाबाद आए थे। शहर के मुखलिसपुर रोड घोरखल निवासी ताड़ी व्यवसायी सुभाषचंद्र पासवान के वहां नौकरी करते थे। चाचा-भतीजा ताड़ी उतारने काम करते थे। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांशीराम शहरी आवास में दोनों रहते थे। सोमवार देर शाम मजदूर भोला पैदल ही सब्जी खरीदने मेंहदावल बाईपास आए थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर भोला घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मालिक सुभाषचंद पासवान ने लोगों की मदद से घायल मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाने दौरान रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। लोग शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित भतीजे संजय महतो ने बताया कि एक महीने पहले वह अपने चाचा भोला के साथ खलीलाबाद आया था। चाचा भोला दो भाइयों में बड़े थे। चाचा की पांच बेटियां और एक बेटा है। पीड़ित चाची पूनम और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव ने बताया कि सुभाषचंद पासवान की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें