फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 75 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते सीडीओ- संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 75 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण
विज्ञापन

सीडीओ ने बैठक कर सभी बीडीओ को कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाएगा। पोखरे का निर्माण ऐसा होगा कि गांव के लोग धार्मिक, सांस्कृतिक उपयोग भी कर सकें। सीडीओ ने सोमवार देर शाम बैठक कर सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि चार मई से इस दिशा में जुट जाएं। प्रत्येक बीडीओ कम से कम दो-दो अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य शुरू करा दें।
विज्ञापन

सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से निर्देश है कि प्रत्येक जनपद में 75-75 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाए। इसमें प्राथमिकता होगी कि यदि एक एकड़ जमीन मिल जाए तो उसकी खुदाई करा कर अमृत सरोवर बनवाया जाए। यदि मानक के अनुरूप जमीन नहीं मिलेगी तो गांवों में स्थित एक एकड़ वाले तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसमें यह भी देखा जाएगा कि उस पोखरे का सुंदरीकरण पांच साल के भीतर न हुआ हो। अमृत सरोवर का निर्माण ऐसा होगा कि वहां जल संचयन तो हो ही, साथ में गांव के लोगों के धार्मिक कार्यों में भी प्रयोग में आ सके। शादी, विवाह के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी वहां संपन्न हो सके। पोखरे पर पक्का घाट बनेगा। चारों तरफ से बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच आदि बनाए जाएंगे। पोखरे के किनारे-किनारे नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर के निर्माण में मनरेगा के अलावा राज्य वित्त और 15वां वित्त से धन खर्च किया जा सकेगा। सीडीओ ने बताया कि सोमवार देर शाम सभी बीडीओ के साथ बैठक की गई थी। इसमें बीडीओ को निर्देश दिए गए कि चार मई से इस दिशा में काम शुरू करा दें। इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें