फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी, पुजारी पर मुकदमा

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के सतहरा गांव में स्थित रामजानकी मंदिर से 100 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई। इस मामले में रविवार को पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सतहरा गांव निवासी रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामवीर यादव सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित रामजानकी मंदिर पर गांव निवासी संतराम विगत चार वर्ष से पुजारी के रूप में रहते थे। आरोप है कि वह 10 अक्टूबर को गांव के टिकोरी को चाभी देकर गायब हो गए। उसके बाद बिपत ने चार दिन के बाद गांव के चंद्रिका को मंदिर की चाभी दे दी। चंद्रिका ने ग्राम प्रधान के कहने पर चाभी विन्दू लाल को दे दिया। विन्दू लाल 16 अक्टूबर को मंदिर का ताला खोलने गए तो उसमें ताला लगा ही नहीं था। आरोप है कि मंदिर में राधाकृष्ण की लगभग 100 साल पुरानी मूर्ति जो संभवत: अष्टधातु की थी, गायब है। आरोप है कि संतराम तभी से गायब है। इस मामले में महुली पुलिस ने रमेश यादव की तहरीर पर संतराम के खिलाफ मूर्ति चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इंसपेक्टर उपेंद्र राय का कहना है विवेचना मेें मिले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें