फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एएनएम समेत दो की मौत, तीन घायल

Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर/संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग तीन हादसों में एक एनएनएम समेत दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सीएचसी खलीलाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहली घटना पूर्वाहन 9.30 बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समरधीरा बाबा के स्थान के पास यादव होटल के निकट हुई। धनघटा थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव निवासिनी रेनू राव (24) पत्नी कुलदीप एएनएम के पद पर मगहर कसबे के काजीपुर मोहल्ले में संचालित एएनएम केंद्र पर तैनात थीं। रेनू खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में किराए के मकान में रहती थीं। बुधवार को पूर्वाह्न सीएचसी खलीलबाद से टीकाकरण के लिए वैक्सीन लेकर पहले से निश्चित गांव में अपनी स्कूटी से जा रही थीं। मगहर स्थित समरधीरा बाबा के स्थान के निकट यादव होटल के पास रेनू पहुंची ही थीं कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे एएनएम की मौत हो गई। रेनू का एक पांच वर्ष का मासूम बेटा आयुष है। दो माह पहले औराडांड़ केंद्र से मगहर के काजीपुर केंद्र पर तबादला हो जाने से यहां पर तैनाती मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेनू के पति कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
दूसरी घटना मगहर कसबे के काजीपुर मोहल्ले में स्थित शाही जामा मस्जिद के पास हुई। काजीपुर की बरकतुन्निशा (50) पत्नी मोहम्मद हुसेन अपने बेटे अलीम (25) के साथ साइकिल पर पीछे बैठ कर काजीपुर चौराहे की तरफ जा रही थी। रास्ते में ईट लदी एक टैक्टर ट्राली ने उन्हे ठोकर मार दिया। जिससे मां-बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने घायलों को सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया। जहां देखते ही डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। तीसरी घटना हाईवे पर बंगला ताल के पास हुआ। पटखौली निवासी सलमान (25) बाइक से अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ मगहर की तरफ जा रहे थे। बगलताल के पास एक बोलेरो जीप ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी खलीलाबाद पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें