फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंजली प्रथम

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में समाज निर्माण में नारी की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। श्याम नारायण सिंह ने कहा कि समाज में नारी की भूमिका प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही है।
विज्ञापन

उन्होेंने प्राचीन काल की विदुषी महिला अपाला, लोपा मुद्रा, घोषा तथा गार्गी, मदालसा आदि का उल्लेख करते हुए समाज में नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय की छात्राओें ने वर्तमान समय में समाज के निर्माण में नारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली मिश्र प्रथम, बीए प्रथम की सरिता सिंह द्वितीय, बीए द्वितीय की सलोनी जायसवाल तृतीय स्थान पर रही तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुषमा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. एपी सिंह, डॉ. पुष्पलता गुप्त, डॉ. आशा राय रही। संचालन डॉ. विद्याधर मिश्र तथा डॉ. कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर मनीषा यादव, प्रियंका पांडेय, कुमारी सुषमा सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें