फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपले के आरोप पर जांच का आदेश

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत राजेडीहा के ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान पर विकास कार्य के लिए आए धन को हड़प लेने का आरोप मढ़ते हुए डीएम से शिकायत की है। डीएम ने प्रकरण की जांच एआर कोआपरेटिव को दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत राजेडीहा के निर्वाचित सदस्यगण शिव रतन लाल, हबीबुल्लाह, गायत्री देवी, शीला, सायरा खातून और सत्यनारायण ने डीएम को आवेदन दिया है। इनका आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के जरिए जन सूचना अधिकार के तहत दी गई सूचना व आय व्यय विवरण वर्ष 2010-11 व 2011-12 के अवलोकन से ग्राम प्रधान के जरिए कराए गए कार्यों में घोर अनियमितता व सरकारी धन का दुरुपयोग व गबन किया गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने फर्जी तरीके से खड़ंजा एवं नाली कार्य दिखाकर सरकारी धन हड़प लिया। राजेडीहा में गड़ही संख्या 150 मछली पालन एवं शिकार माही हेतु तहसील पर 76,000 रुपये में नीलामी की गई। प्रधान ने 57,000 नगद रुपये लेकर अपने निजी कार्य में खर्च कर लिया। मनरेगा के तहत राजेडीहा-बेलौहा पिच मार्ग से उत्तर तरफ रामलगन के खेत होते हुए बाग तक मिट्टी कार्य किया जाना दिखाया गया है तो फर्जी है। उक्त कार्य पूर्व में क्षेत्र पंचायत से कराया गया था। बाद में उसी कार्य को पूर्व प्रधान अब्दुल गफ्फार से कराया गया था। उसी कार्य को वर्तमान प्रधान ऊषा देवी ने कराया जाना दिखा कर फर्जी तरह से भुगतान करा लिया। ग्राम पंचायत सदस्यों ने न्यायालय में 156 तीन के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु आवेदन भी दिए जाने की बात कही है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान पर लगे आरोपों की जांच के लिए एआर कोआपरेटिव को जांच साैंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जैसी स्थिति होगी वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें