फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का मामला-सिपाही नहीं हुआ गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कौवाटार गांव में दो दिन पूर्व एक सिपाही ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच करने सोमवार को एसपी, सीओ और विवेचक मौके पर गए। एसपी ने मौका मुआयना किया और लोगों से पूछताछ की। आरोपी बनाए गए सिपाही के फूफा शिव प्रकाश चौबे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सीओ कलवारी बस्ती की पेशी में तैनात सिपाही मोनू तिवारी ने गत 16 नवंबर की रात खलीलाबाद क्षेत्र के कौवाटार गांव निवासी अपने फूफा शिव प्रकाश चौबे के घर आयोजित छठियार कार्यक्रम में आई एक युवती को बंधक बना कर बंद कमरे में दुष्कर्म किया था। घटना से पूर्व युवती को खीर में नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया था। इस मामले में रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही मोनू तिवारी और उसके फूफा शिव प्रकाश चौबे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। एसपी रामपाल एवं सीओ आरके शर्मा सोमवार को कौवाटार गांव पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही वहां के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। इधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा गया। आरोपी सिपाही को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी रामपाल का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आया है। स्पर्म और समलीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी, बस्ती आनंद कुलकर्णी ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी, संतकबीरनगर की कोई रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें