संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के कर्मचारियों को मांगों को लेकर अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर चल रहा धरना शुक्रवार को क्रमिक अनशन मेें बदल गया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक अनशन चलता रहेगा।
जिलाध्यक्ष मारकंडेय पांडेय ने कहा कि संगठन के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अधिशाषी अभियंता से शांतिपूर्वक वार्ता की, लेकिन किसी भी समस्या का निदान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है कि एक से पांच तक के मांगों में पद के अनुरूप कर्मचारियों का स्थानांतरण, एसीपी एरियर, वेतन वृद्धि आदि निस्तारित न होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सचिव अशोक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर बाबू लाल सिंह, ऋषिकेश राय, त्रिलोकी नाथ, टिहुल प्रसाद वर्मा, मेवा प्रसाद यादव, संतराज प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।