9258 लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन
जिले में सोमवार को टीकाकरण का 23,400 रखा गया था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 30 गांवों में सोमवार कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 9258 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 30 गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2600 रखा गया था। इसके सापेक्ष 804 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2300 के सापेक्ष 601, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 930, सांथा में 2500 के सापेक्ष 1140, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 1060, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 500, हैंसर बाजार में 2500 के सापेक्ष 810, बेलहर में 2600 के सापेक्ष 1022, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1520, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 710 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 161 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।