फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन

फोटो
पूरे दिन नहीं हो सका सरकारी कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। उप निबंधक कार्यालय में बृहस्पतिवार की सुबह अधिवक्ता ताला बंद कर धरना पर बैठ गए। इससे कार्यालय के अंदर काम करने वाले कर्मचारी तीन घंटे तक कैद रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यालय खुलवाया पर पूरे दिन एक भी रजिस्ट्री अधिवक्ताओं ने होने नहीं दिया। बैनामा लेने व करने आए लोग लौट गए।
विज्ञापन

धनघटा तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की मांग के लिए अधिवक्ता काफी दिनों से काम बंद कर आंदोलन कर रहे हैं। तहसील परिसर में रोजाना धरनारत रहने वाले अधिवक्ता बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे हैंसर रोड पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय का गेट बाहर से बंद कर उसके सामने धरने पर बैठ गए। इससे रजिस्ट्री कार्यालय में मौजूद कर्मी उसके अंदर कैद हो गए। सूचना मिलने पर एसओ करुणाकर पांडेय करीब तीन बजे वहां पहुंच कर गेट खुलवाया। पुलिस ने अधिवक्ताओं से काम काज करने देने की अपील की, लेकिन अधिवक्ता नहीं माने। अधिवक्ता राधेश्याम मौर्य, लालसरन सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लालजी यादव, दलीप तिवारी, दिलीप राय, प्रेमनरायन मिश्र, योगेश श्रीवास्तव आदि का कहना था कि रजिस्ट्री कार्यालय तहसील में खोले जाने के लिए विधायक और एसडीएम ने सिर्फ आश्वासन ही नहीं दिया था, बल्कि कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया था। इसके बावजूद रजिस्ट्री कार्यालय तहसील परिसर में शिफ्ट नहीं किया गया। अधिवक्ताओं का दावा है कि पूरे दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। दूसरी तरफ प्रभारी सब रजिस्ट्रार उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा कार्यालय का गेट बाहर से बंद कर देने से वह लोग तीन बजे तक बंद रहे। पूरे दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें