फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7883 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
7883 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर के 7883 लोगों ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 7800 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 7800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 7883 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों का अलग-अलग लक्ष्य रखा गया था। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1860 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 200 के सापेक्ष 150, नाथनगर में 800 के सापेक्ष 850, सांथा में 600 के सापेक्ष 670, मेंहदावल में 1200 के सापेक्ष 1000, सेमरियावां में 1000 के सापेक्ष 1200, हैंसर बाजार में 800 के सापेक्ष 857, बेलहर में 200 के सापेक्ष 140, बघौली में 600 के सापेक्ष 611, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 400 के सापेक्ष 330 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 200 के सापेक्ष 215 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें