फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दसवें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसडीएम के सदबुद्धि के लिए गायत्री मंत्र का जाप
विज्ञापन

- 10 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं अधिवक्ता
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा तहसील में चकंबदी और उप निबंधक कार्यालय की स्थापना किए जाने की मांग को लेकर धरनारत अधिवक्ता सोमवार को गायत्री व महामृत्युजंय मंत्र का जाप करके डीएम और एसडीएम के सदबुद्वि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

धरना के 10 वें दिन अधिवक्ताओं ने कहा कि जनता के सुविधा के लिए सरकार ने तहसील परिसर में चकबंदी और उप निबंधक कार्यालय के लिए भवन बनवाया है। यहां कार्यालय संचालित करने के लिए दोनों विभागों के अधिकारी आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परंतु डीएम और एसडीएम की तानाशाही के चलते दोनों विभाग का कार्यालय दूसरी जगह संचालित हो रहा है। दोनों कार्यालय तहसील मुख्यालय से दूर और असुरक्षित स्थान पर हैं। अधिवक्ता राधेश्याम मौर्य, लालसरन सिंह, प्रेमनरायन मिश्र, हनुमान प्रसाद चौधरी, लालचंद्र सिंह, शिवप्रसाद राय, सुनील पांडेय, दिलीप राय, रविंद्र पांडेय, राणा प्रताप राय आदि ने कहा कि मंत्रों का जाप करके दोनों अधिकारियों को सदबुद्घि दिए जाने की प्रार्थना ईश्वर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें