पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 66 किसान मिले अपात्र
सत्यापन में 100 किसान पाए गए मृतक, इनके खातों पर लगेेगी रोक
30,308 किसानों की पात्रता की होनी है जांच, 27,642 लोगों की जांच हुई पूरी
अपात्रों से धन की वसूली की तैयारी में जुटा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता की हुई जांच में 166 लोग मृतक/अपात्र पाए गए हैं। इसमें अपात्र पाए गए लोगों से वसूूूली कराई जाएगी। जबकि मृतकों के खातों में योजना की रकम न भेजी जाए, इस पर रोक लगाई जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर 2,56,431 किसानों के नाम फीड हैं। जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रथम किस्त 2,46,499 किसानों को मिली है। जबकि आठवीं किस्त 1,34,332 किसानों को मिली है। भारत सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले 15 प्रतिशत किसानों का डॉटा भौतिक सत्यापन के लिए प्रशासन को भेजा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले 30,308 किसानों की पात्रता की जांच की जानी है। इसमें से 27,642 किसानों की पात्रता की जांच पूरी कर ली गई है। इसमें 166 लोग मृतक/अपात्र पाए गए हैं। जबकि 2500 लोगों की जांच अभी की जानी शेष है। प्रभारी उप कृषि निदेशक रामवचन राम ने बताया कि सत्यापन में 100 लोग मृतक पाए गए हैं। जिनके खाते में अब योजना की रकम न भेजी जाए, इस पर रोक लगाई जाएगी। जबकि जो 66 लोग अपात्र पाए गए हैं, उसमें कुछ सरकारी नौकरी में हैं तो कुछ पेंशनर हैं। इसमें कई लोग इनकम टैक्स भरते हैं। अपात्र लोगों से धन की रिकवरी कराई जाएगी। जो सत्यापन अवशेष हैं। उन्हें जल्द ही पूूरा करा लिया जाएगा।