फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी समेत 59 अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी समेत 59 अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों को गोद लिया
विज्ञापन

इन स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम को लिया गोद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर जिले के 59 अधिकारियों ने विद्यालयों को गोद लिया है। ये अधिकारी इन विद्यालयों में नामांकन को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। डीएम ने अधिकारियों को गोद लिए जाने वाले विद्यालयों का आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने खुद प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम को गोद लिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक संचालित परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया जाना है। इसके साथ ही विद्यालय में विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं तथा विकास के लिए कार्य किया जाना है। सभी राजपत्रित अधिकारियों को विद्यालय गोद लिए जाने का शासन स्तर से आदेश भी है। ऐसे में अधिकारियों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। इसमें एसपी सोनम कुमार को प्राथमिक विद्यालय मोहिद्दीपुर खलीलाबाद, एडीएम मनोज कुुमार सिंह को कंपोजिट विद्यालय सरैया, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव को कंपोजिट विद्यालय पटखौली, एएसपी संतोष कुमार सिंह को कंपोजिट विद्यालय बयारा, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा को कंपोजिट विद्यालय अनई, डीएफओ रंगा राजू टी को कंपोजिट विद्यालय बगहिया, डीडीओ सुदामा प्रसाद को कंपोजिट विद्यालय बाहिलपार, एसडीएम खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव को कंपोजिट विद्यालय डड़वा, एसडीएम मेंहदावल अजय कुमार तिवारी को कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर, एसडीएम धनघटा योगेश्वर सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय धनघटा, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह को कंपोजिट विद्यालय बघौली, बीएसए दिनेश कुमार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर का आवंटन किया गया है। इसके साथ ही सभी बीडीओ, बीईओ, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारियों समेत कुल 59 अधिकारियों को विद्यालय का आवंटन किया गया है। ये अधिकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें