फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार के मिले 54 मरीज, पांच मेडिकल रेफर

Mon, 16 Sep 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



संतकबीरनगर। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार के सर्वाधिक 54 मरीज आए। इनमें पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुगर, चर्म रोग व अन्य बीमारियों के मरीजों की जांच की बाद दवा दी गई।

कांशीराम आवास स्थित उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां बुखार, शुगर, पेट दर्द, चर्म रोग, त्वचा रोग, उल्टी-दस्त आदि के मरीज आए। जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया। सात मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शिविर में पहुंची विद्यावती, संगीता, रामसुमेर ने बताया कि उन्हें बुखार था और वह दिखाने आए थे। दवा मिली है और तीन दिन बार फिर बुलाया है। यहां पर तीन बजे तक कुल 139 मरीजों की जांच की गई
विज्ञापन


पीएचसी रोसया बाजार में 30 मरीजों की जांच
रोसयाबाजार। पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में बुखार, खांसी, जुकाम ,दाद, खाज, खुजली और शुगर के मरीज आए। मरीज संगीता, रेखा, कुलदीप मौर्या, रहमान, नजरे इनायत अली, हरीश, कन्हैया लाल, हीरा लाल निषाद ने बताया कि लंबे समय से दवा करा रहे थे जब सरकारी अस्पताल पर दिखा कर दवा ले रहे हैं तब से आराम मिल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 30 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर डाॅक्टर रेनू भारती, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।

बोले मरीज
चेहरे पर दाने निकल आए थे, जिससे खुजली हो रही थी, शिविर में दिखाने आए तो चिकित्सक ने पांच दिन की दवा दी है और फिर बुलाया है। साथ ही साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन



- मंजू, निवासी, गौरापार




छह दिनों से घुटने दर्द है। बैठने और चलने में समस्या आ रही है। इसे दिखाने आई थी। चिकित्सक ने देखा और दवा दी है और मालिश करने को कहा है। एक सप्ताह बाद फिर बुलाया है।

- तारा देवी, निवासी, कांशीराम आवास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें