फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के टकराने से पोल क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
light
विज्ञापन

विज्ञापन

सेमरियावां (संतकबीरनगर)। निर्माणाधीन दुधारा बेलहवा-मार्ग पर पहले से लगे बिजली के पोल अब तक नहीं हटाए गए हैं। सोमवार को निर्माण करा रही कंपनी के डंपर की ठोकर से सड़क पर लगा एक पोल टूट गया। इस कारण दुधारा के 20 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई।
दुधारा-बेलहवा मार्ग का निर्माण हो रहा है। इस सड़क के किनारे पहले से लगे खंभों को किनारे किया जाना था। मगर न तो बिजली निगम के अफसर इस पर ध्यान दे रहे हैं और न ही सड़क निर्माण करा रही कंपनी ही कार्रवाई कर रही है। पुराने पोल नई बन रही सड़क के अंदर आ रहे हैं। सोमवार को निर्माण कंपनी का डंफर गिट्टी लेकर जाते वक्त एक पोल से टकरा गया। इसके चलते पोल व उस पर लगे तार टूट गए। इससे दुधारा के 20 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अफसरों के साथ ही दुधारा पुलिस को भी शिकायती पत्र देकर भविष्य में इन बिजली के खंभों के चलते बड़े हादसे की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान करार हुसैन, बीडीसी सदस्य गिरीश कुमार, ग्रामीण परवेज अख्तर, रफी अहमद आदि ने बताया कि मंगलवार की शाम तक भी न तो टूटे पोल को ठीक किया गया और न ही बिजली आपूर्ति ठीक हुई। अगर अब कोई हादसा होता है तो वे लोग सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें