फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
वैक्सीन ड्रॉप - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। सोमवार को दस्तक थ्री अभियान का शुभारंभ हुआ। 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा टीकाकरण कार्य भी होगा। अभियान की शुरूआत सीएमओ कार्यालय से जनपद के समस्त ब्लाकों में प्रचार-प्रसार सारथी संदेशवाहक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने इस अवसर पर जनपद के समस्त चिकित्साधिकारियों, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम से जुड़े लोगों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अभय चन्द श्रीवास्तव ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु संचारी रोग नियंत्रण माह दस्तक की शुरूआत की गई है। उन्होंने बताया कि प्रचार प्रसार के माध्यम से आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर जाकर बताएंगे कि बुखार होने पर निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाएं। वहां समुचित इलाज व दवा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई जेई, एईएस टीकाकरण से वंचित है त माइक्रो प्लान टीकाकरण सेंटर पर नि:शुल्क टीका लगवा सकते हैं। सारथी संदेशवाहक एलईडी के माध्यम से जनपद के समस्त ब्लाकों एवं एईएस/जेई प्रभावित गांव में स्वच्छता एवं बीमारी के विषय में जागरूक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सारथी संदेशवाहको को रवाना करने के बाद संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में हो रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएम शुक्ला, डॉक्टर कपिलमुनि मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीपी मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस रहमान, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/सीएचसी खलीलाबाद अधीक्षक डॉक्टर वीपी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सहायक अधिकारी सुनील कुमार चैधरी, डॉक्टर आलोक सिन्हा, मनीष मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता, राजकुमार, देवानन्द, सतीश त्रिपाठी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें