फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कहर से जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
ठंड में स्‍कूल जाते बच्‍चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरूवार को दिन भर घना कोहरा छाया रहा। सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए, इसके कारण ठंड और बढ़ गई है। इसका असर जन जीवन पर पड़ा है। जहां वाहन चालक लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के सहारे रहे। सर्वाधिक दिक्कत सरकारी स्कूलों के बच्चों को उठानी पड़ी, क्योंकि अभी तक प्रशासन बच्चों को स्वेटर नहीं उपलब्ध करा सका है।
विज्ञापन

वैसे तो कई दिनों से कोहरे और ठंड के कारण लोग बेहाल हैं, लेकिन गुरूवार को तो सूर्य के दर्शन ही नहीं हुए। इसके कारण ठंड में इजाफा हो गया। लोग कम ही सड़कों पर निकले, जो निकले वह भी अलाव दिखते ही ठहर कर खुद को ठंड से बचाने में जुट गए। गरीब तबके के लोग खासे परेशान रहे। इसकी वजह यह है कि प्रशासन गरीबों को अभी तक कंबल ही उपलब्ध नहीं करा सका है। स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। स्थिति यह रही कि बच्चे ठंड में कापते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें