संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का 133 वां स्थापना दिवस बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र से दस वरिष्ठ कांग्रेस जनो को सम्मानित किया गया, जिसमें पंडित उदयराज मिश्र, बलराम चौबे, मो. आसिम खान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जमील अहमद खान, गोपाल जी मिश्र, कृष्णदेव सिंह, परमात्मा कन्नौजिया, मौलाना सादिक अली, चंद्रप्रकाश पांडेय और देवेंद्र सिंह शामिल है।
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने की।
वरिष्ठ नेता आलोक यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही त्याग, तपस्या और बलिदान का रहा है। एक बार फिर हमें देख की एकता, अखंडता का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर जवाहर दूबे, अजय सिंह, मृत्युंजय चौबे, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शांति देवी, सुनील पांडेय, अम्बिका, आसिम खान, गोपाल मिश्रा, नूरूल होदा, अखंड पाल, दयाशंकर गुप्ता, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, हरी सिंह, संजय श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।