फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Thu, 27 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजितकर छात्रों को यातायात नियम की जानकारी दी। टीएसआई परमहंस ने बनकटिया खलीलाबाद स्थित स्कूल में छात्रों को जागरूक किया। साथ ही यातायात नियम के संबंध में सही सवाल का जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। छात्रों को गुड समेरिटन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की है। इसके तहत वह नागरिक जो किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है।
छात्रों को जागरुक करते हुए बताया कि यातायात नियम का पालन करें तथा अपने परिवार व जान पहचान के लोगों को भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें