3889 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
रविवार को 23,800 रखा गया था टीकाकरण का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 51 गांव में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 23,800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 3889 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 51 गांव में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 51 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2500 के सापेक्ष 50, नाथनगर में 2600 के सापेक्ष 80, सांथा में 2500 के सापेक्ष 55, सेमरियावां में 2600 के सापेक्ष 730, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 140, हैंसर बाजार में 2600 के सापेक्ष 750, बेलहर में 2500 के सापेक्ष 50, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1901, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 30 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 200 के सापेक्ष 52 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।