फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित तीन अस्पताल सील

विज्ञापन
शहर में स्थित ममता हॉस्पिटल की जांच करते एसडीएम सदर,अपर सीएमओ और सीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित तीन अस्पताल सील
विज्ञापन

एसडीएम सदर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
दो अस्पतालों को दिया गया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुुधवार को खलीलाबाद विकास खंड के बरदहिया बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी व एसीएमओ डॉ. मोहन झा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इस दौरान तीन अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेेशन के चलते पाए गए। टीम ने तीनों अस्पतालों को सील कर दिया है। इसके साथ ही दो अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

काफी दिनों से संचालित अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, सीओ अंशुमान मिश्र सहित टीम ने बरदहिया बाजार स्थित अपूर्वा अस्पताल, हमीदिया अस्पताल व मोतीनगर में अयोध्या आई केयर अस्पताल पर छापा मारा। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। इन अस्पतालों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही टीम ने ममता हॉस्पिटल व संतकबीर आई केयर अस्पताल पर भी छापा मारा। इन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन था लेकिन मानक पूूरा करते नहीं पाए गए। ऐसे में संचालकों को नोटिस दिया गया और सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसीएमओ ने बताया कि चेकिंग का यह अभियान लगातार चलेगा। जो भी अस्पताल शासन के मानक के अनुरूप नहीं चल रहे हैं, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल जयशंकर यादव, यदुनाथ त्रिपाठी, राकेश यादव, विजय वर्मा, अयोध्या प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें