फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3005 छात्र-छात्राएं करेंगी 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
3005 छात्र-छात्राएं करेंगी 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में पांच पदों के लिए 27 को होना है मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के छात्र संघ के चुनाव में इस बार सर्वाधिक 3005 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग 27 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव में करेंगे। पांच पदों पर होने वाले चुनाव में 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद की चुनाव प्रक्रिया 20 अक्तूबर से आरंभ हो चुकी है। नामांकन पत्रों की वापसी के बाद पांच पदों के लिए मतदान होना है। इसके लिए मैदान में 29 प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के आठ, महामंत्री के छह, पुस्तकालय मंत्री के तीन और संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संकाय प्रतिनिधि के लिए एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं। कॉलेज से मिली सूचना के अनुसार 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1402 छात्र और 1603 छात्राएं करेंगी। छात्र नेता छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए एसएमएस से अपीन कर रहे हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को पहली बार छात्र संघ के चुनाव में मतदान करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें