फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2447 को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
बघौली में सीएचसी में कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 2447 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष के 1529 और 45 से ऊपर के 918 ने लगवाया टीका
टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी लगातार बरकरार है। बुधवार को मात्र पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। इसमें 2000 के सापेक्ष मात्र 2447 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी। कई केंद्रों पर पहुंचे लोग टीकाकरण न होने से निराश लौट गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में वैक्सीन की कमी रही। इसके बाद भी लक्ष्य से अधिक टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चार केंद्रों पर ही टीकाकरण हो पाया है। इसमें 18 से 45 वर्ष के बीच में 1200 के सापेक्ष 1529 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें सीएसची खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 89, सीएसची सेमरियावां में 300 के सापेक्ष 340, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 500, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 120, पीएचसी बघौली में 400 के सापेक्ष 480 लोगों को टीका लगा। इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 800 लोगों के सापेक्ष 918 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में शून्य के सापेक्ष 21, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 200, सीएचसी मेंहदावल में 300 के सापेक्ष 340, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 107, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 250 लोगों को टीका लगाया गया। अन्य केंद्रों पर टीकाकरण न होने लोग निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें