फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 242 मामले आए, सिर्फ 17 का हुआ निस्तारण, निराश लौटे फरियादी

Sat, 21 Jun 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 242 मामले आए और इसमें से सिर्फ 17 का ही निस्तारण हो सका। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील पर डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने जनसमस्याओं को सुना। डीएम ने कहाकि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मी को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार समस्याओं को निस्तारण कराया जाए। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारी गावों के भ्रमण पर जाए, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले। इस दौरान कुल 70 मामले आए और इसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण हुआ। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम अरुण वर्मा, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने जन समस्याओं को सुना। जिसमे कुल 97 मामले आए और नौ का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर एसडीएम संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा आदि मौजूद रही। धनघटा तहसील में एएसपी सुशील कुमार और एसडीएम डॉ सुनील कुमार ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 75 मामले आए और एक का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें