फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हड़ियामाफी जाने वाली सड़क जलभराव, लोग परेशान

Sat, 21 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के गागरगाड़ से हंडिया माफी मार्ग पर भरे पानी में आते - जाते दो पहिया वाहन चालक
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत गागरगाड से हंडिया माफी मार्ग पर जल जमाव के चलते जहां ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं पास में ही स्थित घरों में पहुंचने के लिए लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गागरगाड से हंडिया माफी मार्ग पर बारिश होते ही जलभराव की स्थित बन जाती है। सड़क पर जलभराव के चलते गड्ढे का रूप ले चुकी है। इसी मार्ग से क्षेत्र के किशुनपुर, गागरगाड, उदहा, खैरा, नारायनपुर, भोतहा, सुकमीचौरा, माझा खड़कपुर, चहोड़ा सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण व गांव के लोग गागरगाड होते हुए गोबिंदगंज, दुलहापार, शिवापार, धनघटा तहसील मुख्यालय पर जरूरत के लिए आते जाते हैं। जलभराव सड़क से गुजरना दुर्घटना को दावत देना है। ग्रामीण वीरेंद्र यादव, बाबूराम रामाकांत चौधरी अखिलेश यादव, सुभाष, रामजग, जितेंद्र, सुरेश, सहित तमाम लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या का समाधान के लिए ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क पर जल जमाव की समस्या से निदान की मांग की है।
इस संबंध में बीडीओ पौली आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क पर बारिश से जलभराव हो जाता है। सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इसे ऊंचा ग्राम पंचायत नहीं कर सकता है। रही बात नाली और जल निकासी की इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें