फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिनों में 22 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो दिनों में 22 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
एक्टिव केस की संख्या घटकर पहुंची 153
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बुधवार और बृहस्पतिवार को मिलाकर कुल 22 कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 61 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस 153 है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में आठ और बृहस्पतिवार को 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक में चार, नाथनगर ब्लॉक में एक, मेंहदावल में एक, सांथा में छह, हैंसर में एक और अन्य जिले के नौ लोग हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। स्वास्थ्य टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही 61 लोग बुधवार और बृहस्पतिवार को स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 8595 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और 8344 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 1280 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें