फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन करोड़ के 207 परियोजनाओं पर लगी मुहर

Fri, 01 Mar 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से तीन करोड़ के विकास का प्रस्ताव पास किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि कुल 207 परियोजनाओं पर बैठक में मुहर लगी है। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसमें सड़क, नाली, आरसीसी आदि के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे, इस पर अवश्य ध्यान दिया जाए। क्षेत्र पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मनरेगा के तहत काम दिए जाएं। ताकि विकास की गति में सभी की भागीदारी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जो भी फाइल लगी है, उसका निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले बैठक की कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। कहा कि सदस्यों के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। उनके जरिए जो प्रस्ताव आएगा उस पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, अब्दुल कलाम, राहुल, संजय कुमार, हनुमंत प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें