फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाया

Tue, 21 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खलीलाबाद शहर के नेहरू चौक पर पाकिस्तान जाकर वहां के आर्मी चीफ से गले मिलने वाले पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाया।
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर कार्यकर्ता शाम को नेहरू चौक पर एकत्र हुए और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला जलाया। भाजयुमो नेता अश्विनी चौरसिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की हरकत देश को शर्मसार करने वाली है।

एक तरफ पाकिस्तान सीमा पर गोलाबारी कर रहा है और देश के सैनिक शहीद हो रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार के मंत्री पाकिस्तान के आर्मी चीफ से गले मिल रहे हैं, इसका जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान राघवेंद्र तिवारी, रामचंद्र चौरसिया, अंशुमान सिंह, युवा मोर्चा मगहर के नगर अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, विकास निगम, शिवा ,अखिलेश, देवेश सिंह, रुद्र उपाध्याय,अंकुर तिवारी, अजय दूबे, दीनदयाल, अनूप चौरसिया, अनुभव श्रीवास्तव, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें