संतकबीरनगर। विद्यालयों में देश के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। प्रार्थना सभा में राष्ट्र गान के दौरान ध्वज की उपयोगिता और उसके इतिहास को बताकर जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके लिए डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर आदेश का अनुपालन कराए जाने को कहा है।
शासन ने राष्ट्रीय ध्वज और उसके जागरूकता एवं शपथ आदि के बारे में निर्देश जारी किया है। जिसमे इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, शिशु, विद्या मंदिर, मदरसा, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान जहंा पर राष्ट्र गान और राष्ट्रीय गीत से शिक्षण आरंभ होता है वहंा पर राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाया जाना है। इसके तहत छात्र छात्राओं में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्हें ध्वज के बारे में उसका इतिहास, रंगों का महत्व, ध्वज में बने चक्र आदि के परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज का मानक, रीति, रिवाज के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज आदि का प्रदर्शन किस प्रकार से होगा इसके बारे में भी बताया जाएगा। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि समस्त प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत को अवश्य रूप से गाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास के बारे में जानकारी दें।