फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस के द्वारा कुछ माह पूर्व बघौली परसा रोड के पास मिले घायल हिरण को एसपी ने अपने आवास पर ही रख लिया। घायल हिरन दवा के बाद तो ठीक हो गया, लेकिन उनके द्वारा हिरन को नहीं छोड़ा गया और वह हिरन उनके आवास पर ही कैद रहा।
विज्ञापन

जिले के पुलिस कप्तान के सरकारी बंगले पर एक मासूम हिरण को जंजीरों में कैद करके रखा गया है, जिसकी रखवाली एक चौकीदार कर रहा है। कानूनन इस तरह से किसी भी हिरण को कोई भी कैद करके नहीं रख सकता लेकिन आजादी से जंगलों में घूमने वाले इस हिरण के लिए के लिए ऐसा नहीं था। साहब के बंगले पर वह पिछले दो महीनों पाला जा रहा है। जब इस मामले पर खलीलाबाद के वन क्षेत्राधिकारी आरके मीणा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इसे दो महीने पहले बघौली के जंगलों से घायल अवस्था में पकड़ा गया था। एक हफ्ते के बाद स्वस्थ होने पर उसे उसी जंगल में छोड़ दिया गया था। एसपी आवास पर हिरण कहां से आया यह मुझे नहीं मालूम इस तरह से कोई भी अपने पास बांधकर नहीं रख सकता। इस बात की जानकारी हुई तो हिरन को पास के जंगल में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें